फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Saudi police take action if flags are waved during Hajj visa cancelled Bhopal News

MP News: हजयात्रा के दौरान झंडे लहराए तो सऊदी पुलिस करेगी कर्रवाई, रद्द होगा वीजा

Fri, 15 Mar 2024 10:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

मप्र राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने प्रदेश के सभी चयनित हाजियों को इस बारे में सूचित किया है। उन्होंने सेंट्रल हज कमेटी के मार्फत मिले सऊदी सरकार के इस फरमान का पालन करने की ताकीद की है।

विज्ञापन
Saudi police take action if flags are waved during Hajj visa cancelled Bhopal News
हज के दौरान अब इस तरह न फहराए झंडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने मुल्क का झंडा दुनिया के हर कोने तक बुलंद रहे, यह हर सच्चे भारतीय की तमन्ना होती है। इसी मंशा के साथ भारतीय हजयात्री अपने साथ बाकी जरूरी सामान के साथ अक्सर तिरंगा भी ले जाते हैं। मौका देखकर वह काबा शरीफ के सामने अपनी छाती पर तिरंगे को रखकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल करते हैं। 

विज्ञापन


कई मौकों पर सऊदी अरब की जमीन पर देशप्रेम के जज्बे के नारे भी बुलंद किए जाते रहे हैं। लेकिन, अब सऊदी सरकार ने ऐसी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस तरह की क्रियाओं में शामिल होने वाले हजयात्रियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा और उनका वीजा निरस्त कर सफर बीच में ही खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मप्र राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने प्रदेश के सभी चयनित हाजियों को इस बारे में सूचित किया है। उन्होंने सेंट्रल हज कमेटी के मार्फत मिले सऊदी सरकार के इस फरमान का पालन करने की ताकीद की है। प्रदेश हज कमेटी ने कहा कि सऊदी सरकार ने हजयात्रा 2024 के दौरान हाजियों को किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि करने से रोका है। साथ ही मक्का और मदीना में पवित्र मस्जिदों पर झंडे या किसी भी प्रकार के बैनर फहराने पर भी पाबंदी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजियों को ताकीद की गई है कि वे मस्जिदों के फर्श पर पड़ी दूसरों की वस्तुओं को न उठाएं। साथ ही सऊदी सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी तरह की बहस या झगड़ा न करें। सऊदी सरकार ने सभी हाजियों को चेताया है कि हज के दौरान किसी तरह का धरना देना या सऊदी अरब के कानूनों के तहत सख्त वर्जित किसी भी प्रकार की नारेबाजी करना भी प्रतिबंधित रहेगा। 


ऐसी कोई भी गतिविधि में शामिल हाजी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है या भारी जुर्माना या स्थाई प्रतिबंध की संभावना के साथ निर्वासित भी किया जा सकता है। हजयात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले नियमों को हज कमेटी ऑफ  इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.mphajcommittee.com पर परिपत्र क्रमांक 15 (हज-2024) पर भी देखा जा सकता है। किसी तरह के मार्गदर्शन के लिए दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed