{"_id":"65c0508498dbc232960fec49","slug":"satna-news-satna-workers-stranded-in-telangana-return-home-safely-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: तेलंगाना में फंसे सतना के मजदूरों की हुई सकुशल घर वापसी, मजदूरी के लिए लेकर गया था व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: तेलंगाना में फंसे सतना के मजदूरों की हुई सकुशल घर वापसी, मजदूरी के लिए लेकर गया था व्यक्ति
Mon, 05 Feb 2024 08:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:36 AM IST
सार
चित्रकूट का एक व्यक्ति इन लोगों को वहां मजदूरी के लिए लेकर गया और पैसे लेकर भाग निकला। वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ आया था। मजदूरों के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन
वापस लाए गए मजदूर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सहायक श्रमायुक्त सतना शैलेंद्र मोहन पटेरिया ने बताया कि सतना जिले के 15 मजदूर तेलंगाना राज्य के खंम्मम जिला अंतर्गत तल्लाड़ा कस्बे में मिर्ची तोड़ने का कार्य करने के लिये गए थे।
इन मजदूरों को चित्रकूट का एक व्यक्ति वहां लेकर गया था। वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ आया था। मजदूरों के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई। जबरन मिर्ची तोड़ने का काम भी कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से इन 15 मजूदरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा श्रम विभाग को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
श्रम विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फंसे हुए सभी मजूदरों की जानकारी एकत्रित की गई और श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना तल्लाड़ा (तेलंगाना) के स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात दो फरवरी को ही फंसे हुए मजदूरों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
श्रम विभाग सतना और तेलंगाना पुलिस की सहायता से सभी मजूदर 4 फरवरी को ट्रेन के माध्यम से सतना के लिए रवाना हो चुके हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी में श्रम विभाग के निरीक्षक हेमंत डेनियल, नरेश पटेल, अनुराग प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, पुष्पेंद्र धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।