फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: Satna workers stranded in Telangana return home safely

Satna News: तेलंगाना में फंसे सतना के मजदूरों की हुई सकुशल घर वापसी, मजदूरी के लिए लेकर गया था व्यक्ति

Mon, 05 Feb 2024 08:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Feb 2024 08:36 AM IST
सार

चित्रकूट का एक व्यक्ति इन लोगों को वहां मजदूरी के लिए लेकर गया और पैसे लेकर भाग निकला। वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ आया था। मजदूरों के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

विज्ञापन
Satna News: Satna workers stranded in Telangana return home safely
वापस लाए गए मजदूर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सहायक श्रमायुक्त सतना शैलेंद्र मोहन पटेरिया ने बताया कि सतना जिले के 15 मजदूर तेलंगाना राज्य के खंम्मम जिला अंतर्गत तल्लाड़ा कस्बे में मिर्ची तोड़ने का कार्य करने के लिये गए थे। 
विज्ञापन


इन मजदूरों को चित्रकूट का एक व्यक्ति वहां लेकर गया था। वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ आया था। मजदूरों के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई। जबरन मिर्ची तोड़ने का काम भी कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से इन 15 मजूदरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा श्रम विभाग को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


श्रम विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फंसे हुए सभी मजूदरों की जानकारी एकत्रित की गई और श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना तल्लाड़ा (तेलंगाना) के स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात दो फरवरी को ही फंसे हुए मजदूरों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम विभाग सतना और तेलंगाना पुलिस की सहायता से सभी मजूदर 4 फरवरी को ट्रेन के माध्यम से सतना के लिए रवाना हो चुके हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी में श्रम विभाग के निरीक्षक हेमंत डेनियल, नरेश पटेल, अनुराग प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, पुष्पेंद्र धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed