फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: Employment assistant raped a woman on pretext of making BPL card, police arrested accused

Satna News: BPL कार्ड बनाने के बहाने रोजगार सहायक ने महिला से किया दुष्कर्म; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 11:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Feb 2024 11:59 PM IST
सार

Satna Hindi News: सतना में बीपीएल कार्ड बनवाने पहुंची गरीब महिला से एक रोजगार सहायक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Satna News: Employment assistant raped a woman on pretext of making BPL card, police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर एक रोजगार सहायक ने गरीब महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रोजगार सहायक जहां लगातार गरीब महिला को धमका रहा था, वहीं उसे कार्ड बनवाने का लालच भी दे रहा था। लगातार रोजगार सहायक द्वारा दी जा रही धमकी और उससे संबंध बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रोजगार सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत ककलपुर के ग्राम रोजगार सहायक मुकेश पांडेय पिता हनुमान प्रसाद पांडेय को महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोजगार सहायक मुकेश पांडेय ने एक गरीब महिला की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया था। महिला अपने परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाना चाहती थी, ताकि परिवार के गुजारे के लिए उसे सरकारी तौर पर मिलने वाली मदद हासिल हो सके। इसके लिए वह रोजगार सहायक से पिछले कई दिनों से मिन्नतें कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी बीच आरोपी मुकेश ने उसे कार्ड बनाने का भरोसा देकर झांसे में लिया। फिर कागजात लेने के बहाने गत 22 फरवरी को महिला के घर पहुंच गया। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। रोजगार सहायक ने महिला से ज्यादती की। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और घटना की शिकायत दर्ज कराई। बेला पुलिस चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता और सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने दबिश देकर रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed