{"_id":"6713b9b3a693444cef05c353","slug":"satna-crime-first-five-sacks-of-salt-now-sheep-theft-misdeeds-of-miscreants-who-came-in-a-luxury-car-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna Crime: पहले पांच बोरी नमक, अब भेड़ चोरी...लग्जरी कार से आए बदमाशों की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna Crime: पहले पांच बोरी नमक, अब भेड़ चोरी...लग्जरी कार से आए बदमाशों की करतूत
Sat, 19 Oct 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:23 PM IST
सार
बिरसिंहपुर निवासी चरवाहे केशवपाल के घर लग्जरी कार रुकी और चारो बदमाश नीचे उतरे। चोरों ने घर के बाहर बाड़े में बंधी 17 भेड़ गोद में उठाकर कार में भर लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोरों की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लग्जरी कार से भेड़ों की चोरी की जा रही है, ताकि किसी को शक न हो, शातिर चोरों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला सभापुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक-2 का है।
विज्ञापन
बता दें कि यह अजीबो-गरीब चोरी शुक्रवार की है। इसमें लग्जरी कार से आए चार बदमाशों ने एक गरीब चरवाहे के घर से 17 भेड़ें चुरा लिए। पीड़ित ने भेड़ चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है।जानकारी के मुताबिक, बिरसिंहपुर निवासी चरवाहे केशवपाल के घर लग्जरी कार रुकी और चारों बदमाश नीचे उतरे। चोरों ने घर के बाहर बाड़े में बंधी 17 भेड़ गोद में उठाकर कार में भर लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित केशवपाल बेहद गरीब तबके का है। वह भेड़ पाल कर अपना गुजर बसर कर रहा था। भेड़ों को रखने के लिए उसके पास अलग से घर नहीं है। इसलिए घर के बाहर बाड़ा बनाकर रखता था। पीड़ित केशवपाल के घर के पास वाले एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसमें यह चोरी की वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत सभापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे इन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
