Satna: रीवा-आनंद विहार एक्स्प्रेस में महिला यात्री बेहोश, कुंभ यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण दम घुटा
करीब सवा 5 बजे रीवा-आनंद विहार ट्रेन जैसे ही आई, यात्री बोगियों में घुसने के लिए संघर्ष करने लगे। भीड़ की अधिकता के कारण कई यात्री अपनी सीट तो दूर, बोगी तक में नहीं घुस पाए। इसी ट्रेन से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, जो भीड़ का मुख्य कारण बनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार की तुलना में सोमवार को सतना जंक्शन पर कुंभ यात्रियों की भीड़ फिर से उमड़ आई। शाम के समय, जब रीवा-आनंद विहार ट्रेन स्टेशन पर आई, तो यात्रियों के बीच भारी भीड़ और धक्का-मुक्की देखी गई। इस दौरान एक महिला यात्री बेहोश हो गई और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उनकी मदद की, उन्हें पानी पिलाया और वीआईपी वेटिंग रूम में आराम करने के लिए ले जाया गया।
करीब सवा 5 बजे रीवा-आनंद विहार ट्रेन जैसे ही आई, यात्री बोगियों में घुसने के लिए संघर्ष करने लगे। भीड़ की अधिकता के कारण कई यात्री अपनी सीट तो दूर, बोगी तक में नहीं घुस पाए। इसी ट्रेन से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, जो भीड़ का मुख्य कारण बनी। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी, और रेलवे एवं जिला प्रशासन ने पूरी तरह से भीड़ को नियंत्रण में रखा, ताकि कोई भी यात्री पटरियों में न जाए।
यह ट्रेन ही कुंभ यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है, जिससे प्रयागराज और अन्य स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलती है। गौरतलब है कि शनिवार को भी इसी ट्रेन में भगदड़ की स्थिति बन गई थी, जिसके कारण रविवार को ट्रेन को रद्द कर दिया गया था।
