फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Accident in Satna, bus full of children going to attend Independence Day program overturned, 14 injured

Satna: सतना में हादसा, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बच्चों से भरी बस पलटी, 14 घायल

Thu, 15 Aug 2024 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 06:54 PM IST
सार

घटना सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र के ग्राम अदर्शी के पास की है। यहां बाल ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों को लेकर एक मिनी बस जा रही थी। सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर उत्साहित थे। इस दौरान परसमनिया पहाड़ के ग्राम गुढा के पास अचनाक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Accident in Satna, bus full of children going to attend Independence Day program overturned, 14 injured
सतना में बच्चों से भरी बस पलट गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस हादसा हो गया है। यहां आजादी का जश्न मनाने स्कूल जा रहे बच्चों की मिनी बस रास्ते में ही पलट गई है। इस हादसे में करीब 14 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नागौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चे के चेहरे पर चोट आई है, जबकि एक के कंधे में फ्रैक्चर की आशंका है। बाकी बच्चों को मामूली चोट आई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना जसो थाना क्षेत्र के ग्राम अदर्शी के पास की है। यहां बाल ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों को लेकर एक मिनी बस जा रही थी। सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर उत्साहित थे। इस दौरान परसमनिया पहाड़ के ग्राम गुढा के पास अचनाक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि पूरी की पूरी पलट गई। वहीं ये हादसा कैसे हुआ अब तक इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की जानकारी जसो थाना पुलिस को भी दी गई। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, SDM एपी द्विवेदी और नागौद थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल-चाल जाना। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बच्चों को लड्डू और समोसे भी खिलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed