फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Trapped on the online site of marriage, raped for one and a half year

Satna News: शादी की ऑनलाइन साइट पर फांसा, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

Thu, 01 Jun 2023 05:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

सतना में शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को शादी करवाने वाली ऑनलाइन साइट से फांसा। 

विज्ञापन
Satna News: Trapped on the online site of marriage, raped for one and a half year
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जीवनसाथी की तलाश ऑनलाइन करना अब आम हो गया है। इसका फायदा उठाकर एक युवक ने सतना की युवती को फांसा। उसके साथ जान-पहचान बढ़ाई। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ डेढ़ साल तक सतना और पुणे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना की कोलगवां थाना पुलिस ने रिश्ते की बात कर युवती के साथ डेढ़ वर्ष तक बलात्कार करने के आरोपी किशन सिंह पिता बलवीर सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। वह भोपाल के अयोध्या नगर में रहता है। वह सतना की बांधवगढ़ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(2)N एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 नवंबर 2021 को किशन सिंह से उसकी जान-पहचान हुई थी। शादी डॉट कॉम पर संपर्क में आने के बाद मेल-मुलाकात का दौर शुरू हुआ। उसने फोन कर युवती को गहिरा नाला के पास मिलने के लिए बुलाया। सेंट्रल जेल स्थित वैष्णो देवी मंदिर भी ले गया। लौटकर दोनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया। फिर अपने-अपने घर चले गए। चार दिन बाद 18 नवंबर को आरोपी युवती के घर पहुंच गया। उसे अपनी स्कूटी से बांधवगढ़ कॉलोनी स्थित अपने घर ले गया। उस वक्त उसके घर पर कोई नहीं था। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ जोर-जबरदस्ती की। उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। उसने युवती से शादी का वादा किया। धमकी भी दे डाली कि अगर वह इस बारे में किसी से बात करेगी तो न केवल वह रिश्ता तोड़ देगा बल्कि युवती को जान से भी मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे में भी किया शारीरिक शोषण
शादी का झांसा देकर वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जून 2022 में उसे पुणे ले गया। पुणे में उसने युवती को एक फ्लैट में रखा। बीस दिन तक वहां भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी किशन अभी पुणे से फिर लौटा और शादी की बात करने लगा। 20 मई को शादी की बात के बहाने युवती को अपने घर ले गया। वहां उसने फिर दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी से मुकर गया और युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed