फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Salesman who grabbed government grains worth lakhs of rupees arrested,

Satna News: लाखों रुपये के सरकारी अनाज को हड़पने वाला सेल्समैन गिरफ्तार, एक महीने से दे रहा था पुलिस को चकमा

Fri, 20 Oct 2023 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:28 AM IST
सार

Satna News: सतना पुलिस ने सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन
Satna News: Salesman who grabbed government grains worth lakhs of rupees arrested,
घोटालेबाज सेल्समैन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाखों रुपए कीमत के सरकारी अनाज को हड़पने वाले आरोपी सेल्समैन को महीनों की तलाश के बाद सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान खड़ौरा के विक्रेता अजय गर्ग के खिलाफ खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति आधिकारी दीपक परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिंहपुर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि, करीब एक महीने तक वह पुलिस को चकमा देता रहा। अब पुलिस ने घोटालेबाज सेल्समैन को गिरफ्तार कर सालाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन


सिंहपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अजय गर्ग ने माह मई एवं जून 2021 का रेग्युलर एवं पीएमजीकेएवाय मद का निशुल्क खाद्यान वितरण नहीं किया था। बाद में जब विरोध हुआ तो जून के राशन वितरण कर दिया गया। पीओएस मशीन की जांच से पता चला कि सेल्समैन ने अगस्त - सितंबर 2020 एवं जून - जुलाई 2021 के खाद्यान आवंटन के बिलों पर जारी खाद्यान को दुकान की पीओएस मशीन में रिसीव नहीं किया था। यह खाद्यान्न उसने ऑफलाइन रिसीव किया था, जिसकी पावती रसीदें भी प्रदाय केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला, सतीश सोनी और परिवहन कर्ता के प्रतिनिधि ने प्रस्तुत की। जिससे साफ है कि सेल्समैन को 190 क्विंटल 50 किलो गेहूं, 44 क्विंटल 45 किलो चावल, 1 क्विंटल 57 किलो शक्कर, 9 क्विंटल 19 किलो नमक, 3 क्विंटल 34 किलो चना दिया गया। उसने यह खाद्यान्न हितग्राहियों को वितरित नहीं किया और इसकी कालाबाजारी कर ली। इस खाद्यान्न की कीमत 7 लाख 95 हजार 200 रुपए आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed