{"_id":"62a9850f1756f23acb347d15","slug":"satna-news-in-amarpatan-a-betting-trader-shot-a-young-man-in-the-middle-market-after-the-murder-he-confessed-to-the-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: अमरपाटन में बीच बाजार सट्टा कारोबारी ने व्यापारी को मारी गोली, हत्या के बाद चिल्ला-चिल्लाकर कबूला गुनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: अमरपाटन में बीच बाजार सट्टा कारोबारी ने व्यापारी को मारी गोली, हत्या के बाद चिल्ला-चिल्लाकर कबूला गुनाह
Wed, 15 Jun 2022 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:38 PM IST
सार
सतना जिले के अमरपाटन में एक सट्टा कारोबारी ने पैसों के लेनदेन में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। खास बात ये है कि आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार होने की जगह बाजार में ही खड़े होकर चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को हत्या का कारण बताने लगा।
सट्टा कारोबारी ने व्यापारी को गोली मारी।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
सतना जिले के अमरपाटन में एक सट्टा कारोबारी ने बीच बाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला मंगलवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद आरोपी सट्टा कारोबारी ने बाजार में ही खड़े होकर, चिल्ला-चिल्लाकर युवक की हत्या करने का गुनाह कबूल किया। युवक को गोली मारने के बाद सट्टा कारोबारी ने चिल्लाकर कहा कि युवक पैसे नहीं दे रहा था, इसलिए मैंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी के पास से दो देसी पिस्टल बरामद की गई है। घटना के बाद अमरपाटन थाना क्षेत्र सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
देसी पिस्टल से मारी गोली
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दिलीप कुमार जैन अपने घर से चाय पीने के लिए निकला था, जैसे ही वह चौराहे पर पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे शिवचरण ने उसे देसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे व्यापारी दिलीप कुमार जैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी शिवचरण घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही खड़े होकर दिलेरी से लोगों को हत्या का कारण बताता रहा।
पैसों के चलते की हत्या
आरोपी शिवचरण का कहना है कि वह सट्टे का कारोबार करता है दिलीप कुमार जैन से उसका पैसे का लेनदेन था, शिवचरण के कई बार मांगने पर दिलीप ने पैसे नहीं दिए, बल्कि उसके साथ गाली गलौज करता था। जिससे परेशान होकर शिवचरण ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही अमरपाटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से दो देसी पिस्टल जिंदा कारतूस के साथ बरामद हुए। पुलिस ने रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन