फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Illegal liquor consignment gifted to Musar army, women beat those who bring drugs with sticks

Satna News: मूसर सेना की भेंट चढ़ी अवैध शराब की खेप, महिलाओं ने मादक पदार्थ लाने वालों को डंडों से पीटा

Fri, 09 Jun 2023 11:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

महिलाओं की टोली ने गुरुवार की दोपहर अवैध शराब की खेप लेकर आए बोलेरो वाहन को रोक लिया। महिलाओं ने दर्जनभर पेटियों में बंद अवैध शराब की शीशियों को तोड़ दिया। महिलाओं ने हाथ में डंडे उठा लिए और ड्राइवर समेत शराब की खेप लेकर आए लोगों की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Satna News: Illegal liquor consignment gifted to Musar army, women beat those who bring drugs with sticks
मूसर सेना ने पकड़ी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब की अवैध तस्करी और पैकारी के खिलाफ सड़क पर उतरी रामनगर क्षेत्र के बड़ा इटमा गांव की महिलाओं ने अवैध शराब की खेप लेकर गांव में पहुंची गाड़ी को पकड़ लिया। उसके साथ आये लोगों की न केवल लाठियों से पिटाई कर दी बल्कि शराब की शीशियों को सड़क पर पटककर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा इटमा में महिलाओं की टोली ने गुरुवार की दोपहर अवैध शराब की खेप लेकर आए बोलेरो वाहन को रोक लिया। उस वाहन की तलाशी लेने पर महिलाओं के हाथ दर्जन पेटियों में बंद अवैध शराब की शीशियां लग गई। महिलाओं ने हाथ में डंडे उठा लिए और ड्राइवर समेत शराब की खेप लेकर आए लोगों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं का रौद्र रूप देखकर शराब की तस्करी करने वाले बचकर इधर-उधर भागने लगे, इसी बीच कुछ महिलाओं ने गाड़ी से शराब की पेटियां उतार लीं। उन्होंने पेटियों के अंदर से शराब की शीशियां निकालीं और उन्हें सड़क पर पटक- पटककर नष्ट कर दिया। तोड़फोड़ के बीच मौका पाकर ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शराब की अवैध बिक्री और पैकारी से परेशान बड़ा इटमा गांव की महिलाओं ने गांव में एक मूसर सेना बनाई है। इस सेना में सिर्फ महिलाएं शामिल हैं। मूसर सेना ने निर्णय लिया है कि न तो गांव में शराब बिकेगी और न आने दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में प्रस्ताव भी पारित करा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed