फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Due to the affair of husband and wife there was a long jam on the overbridge

Satna News: पति-पत्नी के चक्कर में ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम, दोनों ने लव मैरिज की थी

Tue, 27 Jun 2023 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 05:03 PM IST
सार

पति-पत्नी के बीच का झगड़ा घर की चौखट लांघकर सड़क पर आया तो पति ने बीच सड़क पत्नी की न केवल पिटाई शुरू कर दी, बल्कि रेलवे ओवर ब्रिज से उसे रेलवे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश भी करने लगा। कुछ देर तक तमाशबीन बने रहे लोगों ने जब नजारा देखा तो वे आगे बढ़े और फिर पब्लिक ने पति की धुनाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Satna News Due to the affair of husband and wife there was a long jam on the overbridge
ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना ओवर ब्रिज पर चले इस तमाशे ने शहर की यातायात व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। नतीजतन मंगलवार दोपहर सतना के रेलवे ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सिविल लाइन और सर्किट हाउस की तरफ से वाहनों की आवाजाही थम गई। ब्रिज के ऊपर तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


यहां एक बाइक सवार अपनी बाइक खड़ी कर फुटपाथ पर एक महिला की पिटाई कर रहा था। महिला चीख-चिल्ला रही थी और पति उसे पीट रहा था। आसपास लोग अपने वाहन खड़े कर तमाशा देख रहे थे कि इसी बीच उस युवक ने महिला को ब्रिज की रेलिंग से नीचे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश शुरु कर दी। यह देखते ही भीड़ में शामिल रहे कुछ लोग आगे बढ़े और महिला के बचाव में युवक की धुनाई करने लगे। युवक की पिटाई हुई और उसके कपड़े भी फट गए तो वह ब्रिज पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन




उधर, मारपीट का शिकार हुई महिला फुटपाथ पर बिखरे बालों के बीच अपना चेहरा ढंके रोते-बिलखते बैठी थी। इस तमाशे के कारण ब्रिज पर जाम लग गया, इसलिए ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और उसने माजरा समझकर महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर सिटी कोतवाली भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रवि सोंधिया नामक युवक ने लक्ष्मी चौधरी से तीन साल पहले लव मैरिज की थी। रवि हलवाई का काम करता है और उसका घर जीवन ज्योति कॉलोनी में है, लेकिन शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ राजेन्द्र नगर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। दोनों के बीच 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसके बाद रवि राजेंद्र नगर से जीवन ज्योति कॉलोनी में रहने आ गया था।


पत्नी सोमवार की सुबह उसे मनाने जीवन ज्योति कॉलोनी गई थी, लेकिन रवि नहीं माना था। इसलिए वह वहां से पैदल ही राजेन्द्र नगर के लिए निकल पड़ी थी। वह ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची थी कि रवि ने उसे फोन कर दिया। उसने जानना चाहा कि इस वक्त वह कहां है। पत्नी ने अपने ओवर ब्रिज पर होने की जानकारी दी तो रवि वहां आ धमका और बीच सड़क पर मारपीट करने लगा। हालांकि मारपीट में पत्नी को ज्यादा चोटे नहीं आई है। सिटी कोतवाली पुलिस उसके बयान लेकर कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed