{"_id":"648f017eea5328762f08055b","slug":"satna-news-bjp-mla-narayan-tripathi-s-tongue-slipped-calling-his-own-party-s-mp-a-monster-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के निशाने पर अपनी ही पार्टी के सांसद, खुले मंच से कह दिया 'राक्षस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के निशाने पर अपनी ही पार्टी के सांसद, खुले मंच से कह दिया 'राक्षस'
Sun, 18 Jun 2023 06:59 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 18 Jun 2023 06:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस बार अपनी ही पार्टी के सांसद को राक्षस कह दिया है।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आए दिन पार्टी से बगावती तेवर दिखाने वाले मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सतना सांसद गणेश सिंह के ऊपर जमकर हमले बोले। भड़ास निकालते हुए उन्होंने कह दिया कि हमारे सभी लोकार्पण के कार्यक्रम में जाकर सांसद अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। वह बताएं कि उन्होंने केंद्र की कौन-सी योजना का लाभ मैहर को दिलाया है। उनका यह बर्ताव मेरे बर्दाश्त के बाहर है। मैं इस तरह के राक्षसों का विनाश करने के लिए ही राजनीति में आया हूं।
विज्ञापन
मामला मैहर अस्पताल में नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का है। विधायक नारायण त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। तभी सतना सांसद गणेश सिंह ने विधायक को फोन लगाकर प्रोटोकॉल की याद दिला दी। इस पर विधायक बिफर गए। उन्होंने मंच से कहा कि गणेश सिंह अपनी आदत से बाज आ जाएं नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। आज तक सांसद ने मैहर के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है और लोकार्पण व उद्घाटन कार्यक्रमों में राजनीतिक नौटंकी करते हैं।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के लिए विधायक पद की बलि दी
नारायण त्रिपाठी कह गए कि यह ट्रॉमा सेंटर मैंने अपने विधायक पद की बलि देकर स्वास्थ मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा से आग्रह कर के बनवाया है। इसके लिए मैंने फंड इकठ्ठा किया। कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आज यह ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हुआ है। आज सांसद कहते है कि उद्घाटन मंत्री के हाथों कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रोटोकॉल के तहत उद्घाटन कर रहा हूं। ये केंद्र की योजना नहीं है। स्टेट की योजना में सांसद अड़ंगा न डालें। हर शुभ कार्य में बुरे लोग विघ्न पैदा करते थे, वैसे ही आज एक नेता शुभ कार्य में विध्न पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष उल्टे पैर वापस
विधायक के तेवर देख नगर पालिका अध्यक्ष उद्घाटन होने से पहले ही उल्टे पैर वापस हो गईं। इतने पर भी मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी नहीं रुके। उन्होंने सांसद सतना को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह चार बार से सांसद हैं। वह बताएं कि मैहर के विकास कार्य में उनका क्या योगदान है। जिस मेडिकल कॉलेज को बार-बार अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, वह उपलब्धि किसी दूसरे की नहीं बल्कि पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी की है। उनके साथ में स्वयं मुख्यमंत्री के पास मेडिकल कॉलेज के लिए गया था।
