फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Abducted girl and absconding accused arrested from Telangana for 15 days

Satna News: युवती का अपहरण कर 15 दिन से फरार आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, लड़की ने कही चौंकाने वाली बात

Tue, 13 Sep 2022 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में युवती के अपरहण मामले में मैहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 15 दिन से फरार चल रहे अपहरणकर्ता को पुलिस ने तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Satna News Abducted girl and absconding accused arrested from Telangana for 15 days
युवती का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना जिले की मैहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कट्टा दिखाकर युवती का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी अपहरण के बाद करीब 15 दिन से फरार चल रहा था। मैहर पुलिस ने आरोपी की महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में कई स्थानों पर खोज की। वहीं, मंगलवार को आरोपी को तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर की एक कार और एक नग कट्टा की मैगजीन भी जब्त की है।

विज्ञापन


बता दें कि अपहरणकर्ता मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह है, जो अब सलाखों के पीछे है। फिलहाल, पुलिस ने अपह्रत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा- 342, 366, 452, 34 और 25/27 ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन और एसडीओपी मैहर लोकेश डाबर के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अपह्रत युवती की सकुशल बरामदगी में निरीक्षक संतोष तिवारी थाना प्रभारी मैहर, उप निरीक्षक हेमंत शर्मा, अजय अहिरवार, राजभान सिंह, लक्ष्मीनारायण रावत, पंकज मिश्रा, अनिल सिंह, नीरज सिंह, आर शैलेन्द्र सिंह और साइबर सेल के प्रभारी अजीत सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि मामला 28 अगस्त को मैहर थाने में दर्ज करवाया गया था। 24 साल की लड़की को उसके घर में से जबरन उसे खींचकर गाड़ी में बैठाया गया और लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की उत्तर प्रदेश के बनारस में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची और सहयोगी आरोपी धीरज शुक्ला को 1 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे में मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह की जानकारी प्राप्त की गई, जो पहले मुंबई में मजदूरी करता था। उसके करीबी और संबंधियों के मुंबई (महाराष्ट्र) में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई। लेकिन अपह्रत युवती और आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। आखिर में पुलिस ने तेलंगाना से आरोपी कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी ने युवती से करीब आठ साल से प्रेम-संबंध होना बताया। अपह्रत युवती ने बयान में आरोपी के साथ खुश रहना और उसी के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की है। मामले की विवेचना जारी है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed