फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: 22 lakh rupees looted by shooting in broad daylight in Satna, the robbers came riding a bike

Satna News: सतना में दिनदहाड़े गोली मारकर 22 लाख रुपए की लूट, बाइक में सवार होकर आए थे लुटेरे

Mon, 06 Mar 2023 10:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 06 Mar 2023 10:39 PM IST
सार

सतना में एक व्यक्ति को बीच चौराहे पर दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश 22 लाख रुपये लूटकर ले गए। दो बाइक पर पांच बदमाश सवार होकर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Satna News: 22 lakh rupees looted by shooting in broad daylight in Satna, the robbers came riding a bike
गोली

विस्तार

सतना में भाटिया ग्रुप के मैनेजर को दिनदहाड़े बीच चौराहे में गोली मार दी गई और बदमाश 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मामला सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सर्किट हाउस चौराहे का है। इस घटना को दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशोंने अंजाम दिया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट और हत्या की घटना को अंजाम दिया। मृतक का नाम संजय सिंह है जो शराब ठेका कंपनी भाटिया ग्रुप का मुंशी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह भाटिया ग्रुप का मैनेजर संजय सिंह शराब दुकान का कैश लेकर सेंट्रल बैंक जमा करने के लिए आया था। जैसे ही वह अपने चार पहिया वाहन से चौराहे स्थित सेंट्रल बैंक के सामने पहुंचा तभी दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने लगातार तीन फायर किए। एक गोली संजय सिंह के सर पर लगी। तत्काल उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संजय सिंह के हाथ में पैसों से भरा बैग था। बताया जा रहा है कि उस बैंक में 22 लाख रुपए कैश मौजूद था। जिसे वह बैंक में जमा करने के आए थे। चार पहिया वाहन में संजय सिंह अपने ड्राइवर के साथ था। हमलावरों ने उसके हाथ से पैसों से भरा बैग छीना और मुख्तियारगंज की तरफ फरार हो गए। घटना की वजह से इलाके में दहशत पसरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि पहली नजर में पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने के कारण संजय सिंह की हत्या की गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed