फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Mystery of dead body found in pond solved, married lover had murdered minor girlfriend after raping her

Satna: तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

Mon, 27 Nov 2023 02:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

Satna News: सतना जिले के तालाब में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शव नाबालिग लड़की का है। उसके शादीशुदा प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी और फिर शव को आधे सूखे तालाब में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Satna: Mystery of dead body found in pond solved, married lover had murdered minor girlfriend after raping her
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के गौहारी के तालाब में मिले शव के मामले में खुलासा हो गया है। शव 15 वर्षीय नाबालिग का है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था। फिर नाबालिग के परिजन के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी रामभजन केवट (41) पिता अमृतलाल ने 19 और 20 नवंबर की दरमियानी रात नाबालिग से दुष्कर्म किया, फिर गला दबाया और सीने में मुक्के मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने नाबालिग का शव आधे सूखे पड़े तालाब के झुरमुट के बीच फेंक दिया। 23 नवंबर को लाश पानी के बीच मिली।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नाबालिग और उसके बीच नजदीकी संबंध थे। आरोपी शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। 19 नवंबर की रात नाबालिग ने आरोपी रामभजन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया था। जब वो मिलने पहुंचा तो नाबालिग की चाची भी वहां आ गई। उस वक्त रामभजन वहां से भाग गया। कुछ देर बाद लड़की उसके खेत में बनी मड़ैया में पहुंच गई। लड़की ने आरोपी से उसे कहीं भगाकर ले जाने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग की जिद के चलते ली जान
आरोपी ने नाबालिग से मड़ैया में दुष्कर्म किया और उसके भागने की जिद न छोड़ने पर उसका गला दबा दिया। आरोपी उसे तालाब ले आया और यहां उसके सीने में घूंसे मारे। फिर घटना के दूसरे दिन लड़की के परिजनों के साथ उसकी तलाश करने लगा। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग की चाची के बयान लिए तो रामभजन संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरा किस्सा बयां कर दिया। उधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी नाबालिग के साथ बलात्कार होने और उसकी पसलियां टूटने के साथ ही गला दबाए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed