{"_id":"649a9602ccfba960f0076667","slug":"satna-crime-taking-advantage-of-compulsion-of-poor-parents-young-man-physically-abused-girl-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna Crime: गरीब मां-बाप की मजबूरी का फायदा उठाकर युवक ने युवती का किया शारीरिक शोषण, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna Crime: गरीब मां-बाप की मजबूरी का फायदा उठाकर युवक ने युवती का किया शारीरिक शोषण, अब गिरफ्तार
Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM IST
सार
Satna Crime: मध्यप्रदेश के सतना जिले से गरीब मां-बाप की मजबूरी का फायदा उठाकर एक युवक ने उनकी बेटी को पहले झांसे में लिया। फिर प्रेमजाल में फंसाकर और शादी का वादा कर बेटी का शारीरिक शोषण किया। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मां-बाप की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मजदूरी कराने वाले ने बेटी को झांसे में लिया। फिर अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने के लिए शादी का वादा भी कर दिया। लगभग दो साल तक ज्यादती सहती रही युवती, जब शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सतना शहर की कोलगवां थाना पुलिस ने युवती के साथ शादी का वादा कर दो साल तक बलात्कार करने के आरोपी तालचंद्र कुशवाहा पिता रामबहोर कुशवाहा 28 साल निवासी मांद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 23 साल की एक युवती ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक गरीब किसान परिवार की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते हुए किसान की बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता को उसने अपना खेत अधिया में दिया था, जिसके कारण युवती की उससे जान पहचान भी थी। युवती को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी समझ में आई तो उसने कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्मी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
