फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna Crime News: Minor molested by relative and another

Satna: मां की डांट से नाराज होकर परिचित के घर पहुंची नाबालिग, रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुराचार

Wed, 22 Nov 2023 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 02:15 PM IST
सार

सतना में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग मां की डांट से नाराज होकर अपने रिश्तेदार के घर गई थी, रिश्तेदार ने नाबालिग के साथ दुराचार किया इसके बाद एक अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Satna Crime News: Minor molested by relative and another
दुराचार के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना शहर की एक नाबालिग के साथ उसके एक परिचित और एक अन्य युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक कोलगवां थाना अंतर्गत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग स्कूली छात्रा अपने ही परिचित और उसके दोस्त की हैवानियत का शिकार हुई है। मदद के बहाने दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में अनूप कुशवाहा पिता गोविंद प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि संजय कुशवाहा निवासी सीधी की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर बात करने पर उसकी मां ने डांट दिया था। इस बात से वह नाराज थी। इसी नाराजगी में वह घर से स्कूल जाने के बहाने निकली और सीधे अनूप कुशवाहा के घर पतेरी पहुंच गई। अनूप ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया और मौके का फायदा उठाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में उसने झांसे में लेकर अपने एक अन्य दोस्त संजय कुशवाहा निवासी सीधी के साथ जाने को कह दिया। नाबालिग उसकी बातों में आकर संजय के साथ चली गई, लेकिन संजय के भी इरादे ठीक नहीं थे, लिहाजा उसने भी नाबालिग के साथ दरिंदगी की। नाबालिग वहां से निकल कर अपने घर वापस आई और घरवालों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया है जबकि संजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed