फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna church controversy: Bajrang dal says, hindus not attend Sunday prayer

सतना चर्च मामलाः हिंदू संगठनों ने चर्च के खिलाफ बजाया बिगुल

Tue, 03 May 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Satna church controversy: Bajrang dal says, hindus not attend Sunday prayer
- फोटो : indian express

मध्यप्रदेश के सतना में चर्च में चल रही शादी को रुकवाने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने अब नई मुहिम शुरू कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार हिंदू संगठनों ने घोषणा की है कि अब वह रविवार को चर्च में होने वाली प्रार्थना के विरोध में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। आरोप है कि रविवार को चर्च में होने वाली प्रार्थना सभा में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता है। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को बजरंग दल और वीएचपी के सदस्यों ने पुलिस के साथ जाकर चर्च में चल रही शादी को रुकवा दिया था। सिद्धार्थनगर के इस चर्च में अरुण कुशवाहा और सुभद्रा कुशवाहा के बीच विवाह हो रहा था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के कारण शादी संपन्न नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


मामले में दूल्हा दुल्हन और चर्च के फादर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में बाल विवाह का मुकदमा भी दर्ज किया गया था क्योंकि दुल्‍हन सुभद्रा की उम्र 18 साल से कुछ कम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हिंदू संगठनों के एक समूह ने चर्च के नजदीक ‌‌स्थित सातों मोहल्लों में घर घर जाकर लोगों को ‌क्रिश्चियन मिशनरीज द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए चलाई जा रही मुहिम के संबंध में जागरूक किया। 

घर घर जाकर लोगों को बांटे पर्चे

Satna church controversy: Bajrang dal says, hindus not attend Sunday prayer

बजरंग दल के नेता राजबहादुर मिश्रा ने बताया कि हमारी इस मुहिम के बाद अब कोई रविवार की प्रार्थना में भाग नहीं लेगा। बताया कि, उन्होंने चर्च के बाहर इस संबंध में पोस्टर भी लगाए हैं। 

वहीं फादर सैम समुअल जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद अगले दिन रिहा कर दिया गया, उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा है कि कुछ दिन के लिए खतरा टालने के लिए चर्च से बाहर चले जाएं। पुलिस की सलाह मानते हुए वह रात को ही चर्च लौटते हैं। 

वहीं हिंदू संगठन के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर चर्च के नजदीक रहने वाले लोगों को दे दिए हैं जिससे वह चर्च में आने वाले किसी भी बाहरी और अजनबी की जानकारी उन्हें दे सकें। 
 
दूसरी ओर मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मी यादव ने बताया कि अरुण और सुभद्रा ने उन्हें बताया है कि वह हिंदू धर्म में वापस लौटने के लिए लिखकर देने को तैयार हैं। वह हिंदू धर्म के अनुसार ही अपनी शादी करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed