{"_id":"639efbee165fa619b04fccf7","slug":"satna-brutal-murder-of-an-old-farmer-in-satna-blood-soaked-body-found-in-a-hut-built-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: सतना में वृद्ध किसान की निर्मम हत्या, खेत में बनी झोपड़ी में खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: सतना में वृद्ध किसान की निर्मम हत्या, खेत में बनी झोपड़ी में खून से लथपथ मिला शव
Sun, 18 Dec 2022 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:09 PM IST
सार
सतना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव के खेत में बनी एक झोपड़ी में बूढ़े किसान का शव मिला है। प्रथमदृष्टया गला रेतकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मर्डर केस
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में किसान का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में बनी झोपड़ी में बूढ़े किसान का शव मिला है। प्राथमिक रूप से पता चला है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में आने वाले पिण्डरा गांव का है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव के खेत में बनी एक झोपड़ी में बूढ़े किसान का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्टया गला रेतकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम किसान की हत्या के मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय किसान जमुना प्रसाद यादव खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था। बीती रात भी वह झोपड़ी में सोने गया था, सुबह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। किसान का शव उसके ही खेत की झोपड़ी में पड़ा मिला है। शव खून से सना था। घटना की सूचना मझगवां थाना को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस हत्या का वजह और हत्यारों का पता लगा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारे तक पुलिस पहुचेगी।