{"_id":"627e19bde7512115070900c1","slug":"sarpanch-arrested-for-accusing-officers-attempted-self-immolation-in-front-of-janpad-panchayat-collector-handed-over-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों पर आरोप लगाने वाला सरपंच गिरफ्तार: जनपद पंचायत के सामने आत्मदाह की कोशिश, कलेक्टर ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों पर आरोप लगाने वाला सरपंच गिरफ्तार: जनपद पंचायत के सामने आत्मदाह की कोशिश, कलेक्टर ने थमाया नोटिस
Fri, 13 May 2022 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 02:11 PM IST
सार
सरपंच ने जनपद पंचायत के कुछ अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जांच ना होने के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद वह बकायदा जनपद के सामने हल्ला मचा रहा था, तभी एहतियातन पुलिस ने उसे दबोच लिया तथा धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा जिले के एक सरपंच को आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक सरपंच को आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कलेक्टर ने उसे कारण बताओ नोटिस भी दिया है। सरपंच एसडीओ और उपयंत्री पर कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए उनकी जांच की मांग कर रहा था, वहीं दोनों अफसरों ने सरपंच पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाय था।
जानकारी के अनुसार जिले के मोहखेड़ पंचायत का सरपंच श्यामू साहू को मोहखेड़ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच ने जनपद पंचायत के कुछ अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जांच ना होने के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद वह बकायदा जनपद के सामने हल्ला मचा रहा था, तभी एहतियातन पुलिस ने उसे दबोच लिया तथा धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। जनपद पंचायत कार्यालय में हल्ला मचाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर कर्मचारियों ने उक्त सरपंच की शिकायत भी की है। पुलिस जांच कर रही है।
बता दें कि ग्राम पंचायत सरपंच श्यामू साहू पिछले कई दिनों से जनपद पंचायत मोहखेड़ में पदस्थ एक एसडीओ और उपयंत्री पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए उनकी जांच की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ही अधिकारियों ने सरपंच पर जबरन ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था। ऐसे में अब दोनों ही पक्षों से शिकवा शिकायत का दौर जारी है जिसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान होने के नाते कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने श्यामू साहू द्वारा किए गए कृत्य को ग्राम स्वराज अधिनियम के विपरीत मानते हुए इसे गलत माना है। जिसके चलते धारा 40 की कार्यवाही के पूर्व नोटिस दिया गया है। वहीं 3 दिनों में यदि सरपंच श्यामू साहू के द्वारा यदि उचित जवाब नहीं दिया जाएगा तो वे धारा 40 की कार्यवाही भी कर सकेंगे। नोटिस में पूछा है कि क्यों न आपको प्रधान के पद से पृथक किया जाए।