फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Salon operator Santosh Sen roams from village to village and cuts hair of poor children for free

Madhya Pradesh: हेयर सैलून संचालक का गजब का है जज्बा, गांव-गांव घूमकर फ्री में करते हैं कटिंग, जानें मामला

Fri, 22 Jul 2022 05:12 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 05:12 PM IST
सार

हेयर सैलून संचालक संतोष सेन जनसेवा में फ्री में बालों की कटिंग करते हैं। रोजाना सुबह उठने के बाद घर से निकल पड़ते हैं।

विज्ञापन
Salon operator Santosh Sen roams from village to village and cuts hair of poor children for free
बच्ची की कटिंग करते हुए हेयर सैलून संचालक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरसूद के हेयर सैलून संचालक संतोष सेन में जनसेवा का गजब ही जज्बा है। वे गांव-गांव जाकर गरीब और बच्चियों की फ्री में कटिंग करते हैं। रोजाना सुबह उठने के बाद घर से निकल पड़ते हैं और दूरस्थ गांवों में जाकर बच्चों को साफ-सुथरा रहने के फायदे बताते हैं। इसके अलावा  गदंगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी समझाते है। 
विज्ञापन


ऐसे मिली प्रेरणा 
संतोष सेन बताते हैं कि कुछ लोग आर्थिक कारणों की वजह से बच्चों के बालों की कटिंग नहीं करवा पाते है। स्वच्छता के अभाव में कई बच्चे बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गरीब बच्चों की ऐसी दशा देख कष्ट होता है। इसके बाद मन में विचार आया कि खुद ही गांव-गांव जाकर गरीब बच्चों की फ्री में कटिंग करें। वह बताते है कि भले ही गरीबों की आर्थिक मदद नहीं कर पाते हो, लेकिन किसी न किसी रूप में मदद कर उनके दिल को सुकून मिलता है। 
विज्ञापन


मंत्री शाह ने की प्रशंसा 
क्षेत्रीय विधायक एवं काबीना मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि एक सच्चा इंसान वहीं है, जो दूसरों की मदद करे। संतोष की तरफ सभी को किसी ना किसी तरह मदद करनी चाहिए। संतोष सेन का प्रयास अनुकरणीय और सराहनीय है। ये गांवों के अलावा हरसूद से सटे डोटखेड़ा गांव के अलावा गिट्टी खदान में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की फ्री में कटिंग करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed