{"_id":"66f2e28f5af22db69d06227b","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-while-talking-on-mobile-sagar-news-c-1-1-noi1338-2143933-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मोबाइल पर बात करते करते अचानक ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मोबाइल पर बात करते करते अचानक ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 24 Sep 2024 09:55 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:55 PM IST
सार
Sagar: बीना-कटनी रेलखंड पर स्थित जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़े एक युवक ने स्टेशन से गुजर रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय युवक किसी से मोबाइल पर बात रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीना-कटनी रेलखंड पर स्थित जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़े एक युवक ने स्टेशन से गुजर रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय युवक किसी से मोबाइल पर बात रहा था। अचानक ही ट्रेन के सामने कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन जब स्टेशन से थ्रू निकल रही थी, तभी प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़े एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। ट्रेन के सामने युवक के कूदने की सूचना लगते ही आसपास के सैकड़ों लोग स्टेशन पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त अंकित पिता रासबिहारी मुडोतिया (30) है, जो ग्राम हनोता परीक्षित का निवासी है तथा वर्तमान में जरुआखेडा में ही किसी मेडिकल स्टोर पर काम करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है युवक के जरुआखेड़ा के झंडापुरा में स्थित मकान पर आज उसके पिता का श्राद्ध का कार्यक्रम था। जिसमें युवक ने सभी परिचितों को आमंत्रित किया था, लेकिन वह बिना बताए ही अपने घर से कहीं निकल गया था। युवक ने इतना बड़ा निर्णय क्यों लिया इसका कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सागर भेजा गया है
