फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Wrong deed done by kidnapping a minor in sagar

Sagar: नाबालिग को अगवा कर ले गए शहर से बाहर, 4 दिन तक युवती के साथ किया गलत काम

Fri, 26 Apr 2024 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Apr 2024 02:02 PM IST
सार

Sagar: एक नाबालिग को बीते दिन बीच सड़क से अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर युवती ने बीते दिन सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन भी दिया था।  

विज्ञापन
Wrong deed done by kidnapping a minor in sagar
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के रहली थानांतर्गत निवासी एक नाबालिग को बीते दिन बीच सड़क से अगवा कर ले जाने का एक मामला सामने आया है। युवती ने बीते दिन सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले युवती अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी।

विज्ञापन


जहां सर में दर्द की दवा लेने जब वो पास के मेडिकल स्टोर जा रही थी तो बीच रास्ते से आरोपियों द्वारा उसे अगवा कर लिया गया। युवती को अगवा करके आरोपी उसे पहले बेलई ले गए, जहां एक दिन रुकने के बाद उसे भोपाल ले गए। युवती के साथ लगातार 4 से 5 दिन तक गलत काम करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने परिजनों के साथ इस पूरे मामले की शिकायत करने गढ़ाकोटा थाने पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज तो की गई, लेकिन किसी पुलिसकर्मी द्वारा लगातार पीड़िता पर अपने बयान पलटने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उसके बयान वैसे नहीं लिखे जैसे कि उसने बताए थे। इसी संबंध में बीते दिन सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूरे परिवार के साथ पीड़िता ने आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed