फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Work on third rail in full swing on Bina-Katni railway section in mp hindi news

Railway News: बीना-कटनी रेलखंड पर तीसरी रेल का काम जोरों पर, 278 किलोमीटर की है कुल लंबाई

Sat, 30 Mar 2024 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

Railway News: बीना-कटनी रेलखंड पर तीसरी रेल का काम जोरों पर चल रहा है। इसी तारतम्य में सुमरेरी स्टेशन से ईशरवारा स्टेशन के बीच का काम पूरा हो गया है। सुमरेरी-ईशरवारा सेक्शन के 15 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेन से 110 किमी प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल लिया गया। 

विज्ञापन
Work on third rail in full swing on Bina-Katni railway section in mp hindi news
बीना-कटनी रेलखंड पर तीसरी रेल का काम जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीना से कटनी तक कुल 278 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर तीसरी रेलवे लाइन का काम चल रहा है। इसमें से अब तक करीब 219 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है और इस पर ट्रायल के बाद ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा यात्री ट्रेनों को मिलेगा। मालगाड़ियों की वजह से यात्रियों ट्रेनों को घंटों छोटे रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। 

विज्ञापन


शेष रहे 59 किलोमीटर में चल रहा है काम
जानकारी के मुताबिक बीना से कटनी तक तीसरी रेलवे लाइन का काम 2630 करोड़ रुपए से तैयार हो रहा है। बीना से कटनी के बीच की कुल लंबाई 278 किलोमीटर है। अब तक करीब 219 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। शेष रहे 59 किलोमीटर में तीसरी लाइन का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed