{"_id":"66e418b60a546f7b570a66bc","slug":"woman-found-hanged-in-sagars-gadhakota-2-children-found-in-suspicious-condition-woman-and-8-year-old-boy-died-15-year-old-girl-under-treatment-sagar-news-c-1-1-noi1338-2100484-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गढ़ाकोटा में महिला ने की आत्महत्या, संदिग्ध मिले दो बच्चों में एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गढ़ाकोटा में महिला ने की आत्महत्या, संदिग्ध मिले दो बच्चों में एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी
Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
सार
सागर जिले के गढ़ाकोटा में फांसी के फंदे पर लटकी एक महिला मिली। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में दो बच्चे भी मिले। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के गढ़ाकोटा नगर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक मकान में महिला की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। वहीं, महिला के दो मासूम बच्चे इसी घर में संदिग्ध अवस्था में मिले, जिनमें से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई तथा एक डेढ़ साल की बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, सागर के गढ़ाकोटा के राम वार्ड में यह मामला घटित हुआ। यहां के रहने वाले देवी प्रसाद पटेल गुरुवार के दिन किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उसकी पत्नी रीना पटेल तथा दो बच्चे थे। जब रात को वह लौटकर घर आए तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो उसकी पत्नी रीना पटेल फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह मंजर देख कर देवी प्रसाद ने अगल-बगल में रहने वाले परिजनों को बुलाया तथा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो देखा उसके दो बच्चे पास में बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था मे बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन
उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत रीना पटेल 31 वर्ष एवं नीरज पटेल 8 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। बालिका परी पटेल डेढ़ वर्ष को सागर रेफर किया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि घटना के वक्त महिला घर पर अपने बच्चों के साथ थी, उस समय और कोई परिजन घर पर नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई है, किस कारण से यह घटना घटी। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
