{"_id":"67453553f8dd9ca2060f95cc","slug":"when-she-refused-to-joke-two-youths-attacked-the-eunuch-with-a-radium-cutter-sagar-news-c-1-1-noi1338-2354800-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: हंसी मजाक से मना करने पर दो युवकों ने किन्नर पर कटर से किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: हंसी मजाक से मना करने पर दो युवकों ने किन्नर पर कटर से किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Tue, 26 Nov 2024 09:32 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
कटर से हमला
सागर जिले के खुरई की आवास कॉलोनी में हंसी-मजाक और बदतमीजी से मना करने पर दो युवकों ने किन्नर पर कटर से हमला कर दिया। इस हमले में किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खुरई की आवास कॉलोनी में एक किन्नर के साथ दो युवक हंसी-मजाक और बदतमीजी कर रहे थे। किन्नर ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उस पर कटर से हमला कर दिया। हमले में किन्नर को कई गहरे घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल किन्नर नीलेश अहिरवार ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। वह कॉलोनी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के पास कुर्सी पर बैठकर बात कर रहा था। तभी पीछे से महेन्द्र पाल और नीतेश अहिरवार आए और उसके साथ बदतमीजी करने लगे। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी भी की। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
कटर और डंडे से हमला
नीलेश ने बताया कि महेन्द्र ने उसे पकड़ लिया और नीतेश ने कटर निकालकर उसकी पीठ पर हमला कर दिया, जिससे गहरे घाव हो गए। इसके बाद भी महेन्द्र ने डंडे से हमला किया, जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। जाते समय आरोपियों ने किन्नर को धमकी दी कि अगर रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महेन्द्र और नीतेश के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


