फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths who came to sell smack in Sagar were arrested

Sagar Crime: स्मैक बेचने आए दो युवक गिरफ्तार, 1.52 लाख की ड्रग्स जब्त...एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 09:12 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 09:12 AM IST
सार

सागर के मोतीनगर थाना पुलिस ने सुभाषनगर पुलिया के पास से दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.52 लाख रुपये कीमत की 15.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

विज्ञापन
Two youths who came to sell smack in Sagar were arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सागर के मोतीनगर थाना पुलिस ने सुभाषनगर पुलिया के पास से दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.52 लाख रुपये कीमत की 15.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक पगारा रोड स्थित पुलिया के पास बाइक के साथ खड़े हैं और अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


सिगरेट की डिब्बी और पॉलीथिन में छिपा रखी थी स्मैक
गिरफ्तार युवकों की पहचान रिषभ कौशकिया (28) निवासी लक्ष्मी वार्ड, देवरी और राकेश लोधी (34) निवासी छीर, देवरी के रूप में हुई है। पुलिस की तलाशी में रिषभ की जैकेट की जेब से एक सिगरेट की डिब्बी में स्मैक बरामद हुई, जबकि राकेश की पैंट की जेब से 3 सिल्वर फॉइल के टुकड़े और पॉलीथिन में स्मैक मिली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे स्मैक कहां से लाए थे और किसे बेचने वाले थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed