फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   The strike of intern doctors of Bundelkhand Medical College continues for the second day

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Tue, 30 Jul 2024 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 04:47 PM IST
सार

Sagar News: स्टाईपेड बढ़ाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल आज दूसरे दिन जारी रही। डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को रैली के रूप में कलेक्टर तथा कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
The strike of intern doctors of Bundelkhand Medical College continues for the second day
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बीएमसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की। इन इंटर्न डॉक्टरों ने  बताया कि वर्ष 2019 बैच के इंटर्न डॉक्टर 1 अप्रैल से लगातार बिना किसी छुट्टी के काम कर रहे हैं। 6 घंटे की रेगुलर ड्यूटी करने के साथ साथ नाइट ड्यूटी में भी करते हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर्स का कहना है कि इसके उन लोगों ने पहले 4-5 वर्ष मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी है। जिसकी फीस 4 से 5 लाख रुपए दी। लेकिन हमें काम के बदले 13409 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाता है। जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं तक की पूर्ति नहीं हो पाती और महीने का खर्चा भी नहीं चल पाता है। उन्होंने सरकार से स्टाइपेंड 30 हजार रुपए किए जाने की मांग की है। डॉक्टर्स ने बताया कि मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र दिया था। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी, जिस पर उन्होंने मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। इसलिए वह लोग हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


हड़ताल के दूसरे दिन इन डाक्टरों ने एक रैली के रूप में कलेक्टर तथा कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर उन्हे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस हड़ताल के संबंध में इन इंटर्न डाक्टरों का कहना है की उनकी मांगों को माने जानें तक यह हड़ताल जारी रहेगी। वहीं इन डॉक्टर्स की हड़ताल से मेडिकल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। यह डॉक्टर मेडिकल अस्पताल जिला अस्पताल तथा महिला जिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed