{"_id":"6678eb97c2a07c110908fca4","slug":"the-high-tension-line-wire-broke-and-fell-on-the-cattle-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों पर गिरा, हादसे में 8 दुधारू मवेशियों की मौत; ग्रामीणों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों पर गिरा, हादसे में 8 दुधारू मवेशियों की मौत; ग्रामीणों ने की शिकायत
Mon, 24 Jun 2024 09:14 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:14 AM IST
सार
Sagar: सागर जिले के चंदोख गांव में एक बड़ी अनहोनी होने की वजह से सात किसानों के मवेशियों की जान चली गई। बिजली विभाग की लापरवाही से शनिवार की दोपहर 11000 केवी की हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। इससे खेत से गुजर रहे 8 मवेशियों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों पर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर में सात किसानों के मवेशियों की जान चली गई। किसानों ने बंडा पुलिस थाने में आवेदन देकर बिजली कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में चंदोख गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि शनिवार की दोपहर तेज हवा के कारण गांव से निकली बिजली लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को दी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा घंटों तक लाइन बंद नहीं की गई।
विज्ञापन
घटना के दौरान खेतों से गुजरी 7 गाय और 1 भैंस करंट की चपेट में आ गई। यह घटना बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है। पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि दी जाए। इसमें संजय पांडेय की दो दुधारू गाय, पुष्पेंद्र दुबे की भैंस और अमर सिंह लोधी, प्रवीण सिंह लोधी, हुकुम जाटव, विजय जाटव, हल्ले रावत की एक एक गाय की करंट लगने का शिकार हो गई।
विज्ञापन
मजदूरी करते समय करंट की चपेट में आकर नाबालिग की मौत
मजदूरी करते समय एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के साथी हीरालाल आदिवासी ने बताया कि वह और उसका दोस्त सत्यम आदिवासी राजेश कुमार जैन के यहां ईट रख रहे थे। सत्यम दूसरी मंजिल पर गैलरी के पास खड़ा था, वहीं से गैलरी के पास से 11 केवी की विद्युत लाइन निकली हुई थी। सत्यम का हाथ विद्युत लाइन से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
