फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News crushed body of young man was found on Sunday police arrested three accused of murder

Sagar News: रविवार को मिली थी युवक की सिर कुचली लाश, हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 09:20 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार को एक युवक की हत्या कर उसका सिर कुचला गया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sagar News crushed body of young man was found on Sunday police arrested three accused of murder
हत्यारे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिन रविवार को सागर शहर में एक युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के काकागंज वार्ड के पंतनगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक का शव रविवार को सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला है। युवक के शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पंतनगर इलाके में सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुटे साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान दीपेश अहिरवार उम्र 25 साल निवासी पंतनगर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


इस हत्याकांड के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी तथा घटना वाले दिन ही एक संदेही को हिरासत में ले लिया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि वर्ष 2022 में दीपेश के साथ अन्नू चौबे एवं उसके साथियों ने मारपीट की थी। दीपेश ने उनके खिलाफ रिपोर्ट की थी, जिसका केस न्यायालय में चल रहा है और उसी प्रकरण में समझौता करने के विवाद में यह हत्याकांड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अन्नू उर्फ चंद्रकांत पिता रामवचन चौबे उम्र 38 साल निवासी पतंनगर वार्ड सागर दो कलू उर्फ शिवराज पिता मुन्नालाल लोधी उम्र 32 साल निवासी पंतनगर वार्ड सागर तीन अभय पिता चंद्रभान घोषी उम्र 27 साल कनेरा देव सागर को पुलिस अभिरक्षा लेकर सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मृतक द्वारा पुराने प्रकरण में समझौता न करने से पत्थर पटककर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपियों द्वारा बताए स्थान से खून से सने कपड़े और जूते जो आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए थे। बरामद किए गए आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपीगण अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, जिनके विरूद्ध विभिन्न अपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed