फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Weather Today: Rain in Sagar Madhya Pradesh Sudden Change In Weather

Weather News: सागर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, चली तेज धूल भरी आंधी; मौसम हुआ खुशनुमा

Sat, 30 Mar 2024 02:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Mar 2024 02:49 PM IST
सार

Madhya Pradesh Sagar Weather Today: शुक्रवार की शाम गर्मी से झुलस रहे अंचल के लोगों के लिए राहत बन कर आई। अंचल के सागर में कही तेज तो कहीं धीमी बूंदा बांदी से लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली। बारिश की इन बूंदों के बरसने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम का यह मिजाज कहीं राहत भरा था तो कहीं आफत भरा भी रहा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain in Sagar Madhya Pradesh Sudden Change In Weather
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीना में अचानक आई तेज आंधी तूफान से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह हरे भरे पेड़ गिर गए। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार की शाम तेज आंधी तूफान के चलते बीना शहर के कॉलेज तिराहा व थाने के सामने सड़क किनारे लगा पेड़ गिर गया। शुक्रवार के बाजार के चलते थाने के सामने काफी भीड़भाड़ थी और पेड़ के नीचे महिला सब्जी की दुकान लगाए हुए थी।

विज्ञापन


राह चलते लोगों को हुई परेशानी
लेकिन पेड़ गिरने से पहले ही महिला जान बचाकर भाग निकली। जिसके बाद मौके पर पुलिस थाने से जवान पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही नगर पालिका सब इंजीनियर सत्यम देवरिया नगर पालिका कर्मचारियों के साथ थाने के सामने और कॉलेज तिराहे पर पहुंच गए और रात में रास्ते से पेड़ को हटाकर रास्ता क्लियर किया गया। आंधी तूफान की वजह से कुरवाई रोड रिफाइनरी के मोड़ पर पेड़ गिर गया। बीच सड़क पर पेड़ गिर जाने से वाहन चालक परेशान होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed