फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Four killed, three seriously injured in horrific collision between truck and Bolero

MP News: सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद पलटी बोलेरो, चार की मौत, तीन गंभीर

Mon, 06 Jan 2025 05:15 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 05:15 PM IST
सार

यह दुर्घटना हीरापुर गांव के पास हुई, जब मजदूरी के लिए बोलेरो में सवार सात युवक सागर-कानपुर फोर लेन सड़क निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Sagar News: Four killed, three seriously injured in horrific collision between truck and Bolero
हादसे में बोलोरो हुई चकनाचूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। एक ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर में चार युवक काल के गाल में समा गए। वहीं तीन घायल अस्पताल में जिंदगी ओर मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ये सभी लोग सागर-कानपुर चार लेन सड़क निर्माण कार्य पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहगढ़ विकासखंड के तहत आने वाले अगरा गांव के युवक रोजाना की तरह बोलेरो कार में सवार होकर सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरी के लिए निकल पड़े। पिछले कुछ समय से यह लोग फोर लाइन के चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने हीरापुर गांव के पास इनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से बोलेरो रोड के नीचे जाकर पलट गई और मौके पर ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हीरापुर गांव के लोगों ने इन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इसके बाद और भी ग्रामीणों को बुलाया गया जिन्होंने बोलेरो में तोड़फोड़ करके सभी लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। ग्रामीणों ने 108 और 100 नंबर को फोन लगाया, लेकिन एक घंटा होने के बाद भी वह टाइम पर नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन में सभी घायलों को रखा और शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में सभी का परीक्षण किया गया, जिनमें से चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर सागर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में ग्राम अगरा निवासी सुखदीन हल्ले परमानंद और यूपी निवासी बोलेरो चालक ड्राइवर की भी जान चली गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल में अपने परिजनों के शव देखकर उनका रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed