फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Weather After heat throughout day weather changed in evening rain and hail fell with strong winds

Sagar Weather: दिन भर गर्मी के बाद शाम को बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे

Sat, 18 May 2024 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 09:59 PM IST
सार

Sagar Weather Update: दिन भर गर्मी के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम बदलते ही तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे।

विज्ञापन
Sagar Weather After heat throughout day weather changed in evening rain and hail fell with strong winds
सागर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में पिछले दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला और तेज हवाएं चलीं। बादल गरजा और फिर बारिश हो गई। बारिश के साथ में ओले भी गिरे हैं।

विज्ञापन


शहर के अनेक स्थानों बाघ वार्ड, नया आरटीओ, तिली, कनेरादेव और काकागंज क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं, जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से भी बारिश ओलों के समाचार हैं। वहीं, आंधी चलने से सागर रहली सड़क मार्ग पर पीपल का पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन


मौसम की यह करवट कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आई। जहां लोगों को तेज गर्मी से तात्कालिक राहत मिली। वहीं, मूंग तथा सोयाबीन की फसलों को नुकसान हुआ। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। स्थानीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया, जिसमें तेज हवाएं चलने, बादल गरजने और बिजली गिरने सहित बारिश होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed