{"_id":"669533fc060473ad3a0f167d","slug":"sagar-the-storm-drain-overflowed-due-to-heavy-rain-took-the-life-of-a-6-year-old-innocent-child-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: तेज बारिश से उफनाए बरसाती नाले ने ली 6 साल के मासूम की जान, शव निकालने के लिए जेसीबी की ली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: तेज बारिश से उफनाए बरसाती नाले ने ली 6 साल के मासूम की जान, शव निकालने के लिए जेसीबी की ली मदद
Mon, 15 Jul 2024 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:06 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर में बरसाती नाले में बहने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। उसका शव नालों के पाइप में फंस गया था। जेसीबी की मदद से पाइप हटाए गए, तब शव निकल सका।
विज्ञापन
सागर में नाले में बहे बच्चे को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से पाइप हटाए गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की दोपहर हुई तेज बारिश ने एक मासूम की जान ले ली। घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के नरवानी रोड की है, जहां 6 साल का कबीर तेज बारिश के दौरान उफनते नाले में बह गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम कबीर (पिता जुगल अहिरवार) उम्र 6 वर्ष, स्थानीय गुड़ा फाटक के पास रहता था। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं और यह परिवार किराए के घर में रहता था। इसके घर के पास से बरसाती नाला निकला है जो रविवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश में पूरे उफान पर था। मृतक इसी नाले के तेज बहाव में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। सागर एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत और जेसीबी की मदद से नाले में डली पुलिया को हटाकर बच्चे को तलाशा गया, जिसके बाद मासूम को अचेत अवस्था में पाया गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।