फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Student caught with Bluetooth and cheating paper in B.Ed exam

Sagar: बीएड परीक्षा में ब्लूटूथ और नकल के पर्चे के साथ पकड़ी गई छात्रा, यूएफएम केस बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा

Sat, 13 Jul 2024 09:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jul 2024 09:14 AM IST
सार

परीक्षार्थी छात्रा के पास ब्लू टूथ तथा दोनों ओर छपे हुए पुस्तक के कुल 7 पेज जब्त किए गए। छात्रा का यूएफएम केस बनाकर कार्रवाई के लिए महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर को भेज दिया है। 

विज्ञापन
Sagar: Student caught with Bluetooth and cheating paper in B.Ed exam
बीएड परीक्षा में पकड़ी गई नकल पर्ची और ब्लूटूथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूली शिक्षा में टीचर बनने के लिए बीएड की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा लर्निंग एंड टीचिंग के पेपर में नकल की लर्निंग लेकर पहुंची और परीक्षा प्रबंधन की सख्ती के चलते नकल की पर्ची और ब्लूटूथ के साथ रंगे हाथों पकड़ ली गई। यह वाकया शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा के दौरान सामने आया। नकलची छात्रा का यूएफएम केस बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ब्लूटूथ और सात पेज जब्त
सागर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक की पाली में चल रही बीएड सेकेंड सेमेस्टर में प्रथम प्रश्नपत्र लर्निंग एंड टीचिंग की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में वीक्षण के दौरान श्री रावतपुरा कॉलेज की रेगुलर परीक्षार्थी छात्रा को परीक्षा हाल में तैनात महिला वीक्षक ने पुस्तक के छपे हुए पेज से नकल करते हुए पकड़ लिया। परीक्षार्थी छात्रा के पास ब्लू टूथ तथा दोनों ओर छपे हुए पुस्तक के कुल 7 पेज जब्त किए गए। परीक्षा समन्वयक डॉ. मधु स्थापक ने नकलची छात्रा का यूएफएम केस बनाकर कार्रवाई के लिए महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर को भेज दिया है। संबंध में उन्होंने साफ कहा कि अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले किसी भी परीक्षार्थी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


नकल पर सख्त है कालेज प्रशासन
गौरतलब है कि इन दिनों शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं तीन पाली में चल रही हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव दुबे के निर्देशन में परीक्षा में नकल के खिलाफ पर्याप्त सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा भवन में  मोबाइल, पर्स, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ, बैग, क्लिप बोर्ड समेत किसी भी तरह की लिखित या छपी सामग्री को प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा भवन में प्रवेश द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की बारीकी से जांच कर प्रवेश दिया जाता है। इसके बावजूद भी कोई परीक्षार्थी यदि प्रतिबंधित सामग्री लेकर परीक्षा हाल में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल ही यूएफएम का केस  बना दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed