फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Road Accident funeral procession of five members of Jain family was taken out together

Sagar Road Accident: जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

Sat, 03 Aug 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 10:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सागर-दमोह सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया। हादसे में परसोरिया निवासी जैन परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Sagar Road Accident funeral procession of five members of Jain family was taken out together
जैन परिवार की अर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत हो गई थी। जबकि ड्राइवर का हालत गंभीर बनी है। सानोधा थाना क्षेत्र की जटाशंकर घाटी पर शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नरयावली विधानसभा क्षेत्र के परसोरिया निवासी सुरेश जैन की धर्मपत्नी प्रभा जैन 65 वर्ष, मझले सुपुत्र सन्देश जैन, मझली बहु निधी, छोटी बहू नैंसी और एक नाती उत्कर्ष जैन सागर में बंसल हॉस्पिटल में बहु नैंसी के बीमार पिता को देखने आए थे। सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे आयशर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर अजीम खान बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी की कार 30 फीट तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन




परसोरिया श्मशान घाट में एक ही शेड बना है। इतनी संख्या में एक साथ कभी भी अंतिम संस्कार नहीं हुए। आज लगातार हो रही बारिश से अंतिम संस्कार में आ रही समस्या को देखते हुए नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर एसडीएम, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, सागर जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव एवं पुलिस प्रशासन पहुंचा। परसोरिया शमशान घाट पहुंचे। मौके पर तत्काल पाइप और चद्दर से अस्थाई शेड बनाया गया, ताकि एक साथ अंतिम संस्कार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरेश जैन के सड़क पर स्थित निवास से एक साथ अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। काफी गमगीन माहौल था, जिसने देखा उसके आसूं नहीं थम रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया सहित अनेक लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed