फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Police Arrest Most Wanted Vasu Ahirwar In A Special Operation

Sagar News: सागर में 70 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हत्या, किडनैपिंग समेत कई मामलों में था वांटेड

Fri, 19 Jan 2024 01:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:41 PM IST
सार

सागर पुलिस को मोस्ट वांटेड अपराधी वासु अहिरवार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। सागर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Sagar Police Arrest Most Wanted Vasu Ahirwar In A Special Operation
सागर में वांछित आरोपी को पकड़ने वाली टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या सहित अन्य गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले 70 हजार के फरार इनामी आरोपी वासु अहिरवार को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी वासु करीब डेढ़ वर्ष से फरार था। लगातार अपराध कर रहा था। सागर सहित अन्य जिलों के थानों में भी वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी वासु अहिरवार पर सागर पुलिस ने 60 हजार रुपये एवं इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वासु ने सागर के मोतीनगर में पांच और दमोह व इंदौर में एक-एक गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है। उस पर अवैध हथियार रखने, लूटपाट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण कर फिरौती मांगने जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है। 
विज्ञापन


डर का माहौल बनाता था वासु
वासु पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का होने के साथ युवाओं में अपना वर्चस्व बनाने के लिए समाज में अपना भय स्थापित करना चाहता था। अन्य आपराधिक व्यक्तियों के साथ मिलाकर वारदातों को अंजाम देता था। इसी क्रम में अवैध हथियार सहित लूटपाट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण कर फिरौती मांगने जैसे कई संगीन अपराधों को अंजाम दे रहा था। घटना कर अलग-अलग जिलों व राज्यों में फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले हो जाता था फरार
सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने एसपी को विशेष अभियान चलाकर फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए विशेष टीम बनाई थी। वासु अहिरवार को पकड़ने के लिए सागर पुलिस ने कई प्रयास किए। हर बार वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाता था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वासु अहिरवार गढ़पहरा पहाड़ी के पास वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से आया है। इसके बाद आईजी सागर ने विशेष टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस अभियान में वासु अहिरवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed