फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Woman ran away from district hospital with a 4-day-old baby, police caught her

Sagar News: जिला अस्पताल से बच्चा चोरी, घुमाने की बात कहकर बच्चे को लेकर भाग निकली महिला, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 02 Jun 2024 07:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jun 2024 07:26 PM IST
सार

बच्चा चोरी की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बच्चे को न्यू बस स्टैंड से बरामद कर लिया। बच्चे को अस्पताल से एक महिला लेकर भागी थी।

विज्ञापन
Sagar News: Woman ran away from district hospital with a 4-day-old baby, police caught her
अस्पताल में बच्चे के साथ महिला और पुलिस स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के जिला अस्पताल से चार दिन का बच्चा चोरी होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा चोरी की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सातो थानों के डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी बच्चे की तलाश में लग गए। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बच्चे को न्यू बस स्टैंड से बरामद कर लिया। बच्चे को अस्पताल से एक महिला लेकर भागी थी। महिला के पास से पुलिसकर्मियों ने उस नवजात को बरामद किया। महिला को पकड़कर थाने लाया गया। महिला से पूछताछ की लेकिन उसने तीन-चार अलग-अलग नाम और पता बताए। पुलिस जांच में लगी हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल चार दिन पहले पिडरुआ गांव की एक महिला ने डफरिन अस्पताल में बच्चों को जन्म था। चार दिन से वो अस्पताल में ही भर्ती थी। रविवार सुबह 8:30 बजे बार्ड की सफाई होनी थी। इसी दौरान एक महिला अंदर पहुंची और कहने लगी कि बच्चों को घुमाना है और यह कहकर वह उसे बाहर ले गई और भाग निकली।
विज्ञापन


परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। तत्काल ही वहां के डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया इसके बाद शहर के सभी थाना पुलिस को अलर्ट किया गया। हंड्रेड डायल, बाज चीता मोबाइल एक्टिव हुए। इसके साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उस महिला का फोटो भी आ गया, जो उसे लेकर गई थी। सोशल मीडिया पर इसे भी शेयर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया की पुलिस की टीम सूचना के बाद तत्काल अलर्ट हो गई थी। इस वजह से यह मेहनत रंग लाई, अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों की टीम को दस हजार का इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed