फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Two children died by drowning in a raw well built in a drain

Sagar News: नाले में बने कच्चे कुएं में डूबकर दो बच्चों की मौत, एक परिवार के दोनों बच्चे नहाने गए थे

Sun, 07 Jul 2024 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:01 PM IST
सार

सागर में एक ही परिवार के दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों आपस में भाई लगते हैं। अन्य घटना में नशे की हालत में एक युवक भी कुएं में गिर गया। उसकी भी लाश निकाली गई। 

विज्ञापन
Sagar News: Two children died by drowning in a raw well built in a drain
सागर में दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है। इसमें एक परिवार के दो बच्चों की नाले में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना थाना इलाके के टेहरा टेहरी गांव की है। जहां पर रमझिरिया के पास वाले नाले में चार बच्चे नहा रहे थे। उसी समय नाले में बने कच्चे कुएं में दो बच्चे समर और साहिल कुशवाहा डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों मृतक बच्चे एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में भाई लगते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पीएम के लिए सीएचसी राहतगढ़ भिजवाया। परिजनों ने बताया कि बच्चे गांव के पास नाले में नहा रहे थे। उसी समय नाले में बने कच्चे कुएं में डूब गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


शराब के नशे मे कुएं में गिरकर युवक की मौत
अन्य घटना में देवरीकला थाना क्षेत्र के ग्राम इमझिरा में शराब के नशे की हालत में कुएं में गिरने से कामता पिता रामसेवक काछी (36) की मौत हो गई है। घटना शनिवार रात्रि करीब 10 बजे उसे समय घटित हुई, जब परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे। तभी खेत में बने कुएं में कुछ गिरने की आवाज आई तो परिजन देखने पहुंचे। मोटर चलाकर जब कुएं का पानी खाली किया तो कामता का सिर दिखाई दिया। जिसकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कामता काछी शराब के नशे में था और वह कुएं की तरफ चला गया था, जिससे कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह ग्राम इमझिरा पहुंचकर लाश को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed