फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Troubled by debt, the teacher had committed suicide along with his wife revealed by suicide note

Sagar News: कर्ज से परेशान होकर शिक्षक ने पत्नी के साथ की थी आत्महत्या, मृतक के पास मिले सुसाइड नोट से खुलासा

Fri, 07 Jun 2024 09:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 09:30 AM IST
सार

सिविल लाइन थाना प्रभारी एलएल उईके ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने कर्ज और पैसों के लेन-देने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में तीन लोगों का नाम लिखे हैं, जिनसे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Sagar News: Troubled by debt, the teacher had committed suicide along with his wife revealed by suicide note
सूदखोरों से परेशान दंपति ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोंजा में 4 जून को शिक्षक पति ने पत्नी के आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपति ने कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या की है। उनके पास मिले सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं, जिन पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने सुसाइड नोट जांच के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शासकीय शिक्षक रामविशाल पिता धरमदास शुक्ला (54) मूल निवासी वार्ड क्रमांक 12 ग्राम केसली और उनकी पत्नी वंदना शुक्ला (48) केसली में रहते थे। उनका सागर के सिरोंजा में भी एक मकान था। हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने यह मकान बेच दिया था। लेकिन, उस मकान का एक कमरा अपने लिए रखा था। जहां वह कभी-कभार आकर रूकते थे। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे शिक्षक रामविशाल शुक्ला पत्नी वंदना के साथ बाइक पर सवार होकर केसली से सागर आए थे। दोनों सागर के सिरोंजा स्थित मकान पर पहुंचे। जिसके बाद वह अंदर गए और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


इसी बीच केसली से मृतक दंपती के परिवार के लोग लगातार फोन लगा रहे थे। लेकिन, फोन रिसीव नहीं हो रहा था। संदेह होने पर घर के सदस्य मंगलवार सुबह सागर पहुंचे और सिरोंजा स्थित मकान पर जाकर देखा तो पीछे के दरवाजे खुले थे। अंदर से दुर्गंध आ रही थी। घर में पहुंचे तो दंपति अलग-अलग फंदे पर झूल रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए। पीएम कराकर दंपती के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक शिक्षक रामविशाल शुक्ला जिले के ग्राम जनकपुर में प्राथमिक शाला में पदस्थ थे।  पुलिस को मृतक दंपती के पास से एक सुसाइड मिला था। सिविल लाइन थाना प्रभारी एलएल उईके ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने कर्ज और पैसों के लेन-देने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में तीन लोगों योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और राजाराम गौंड का नाम लिखा है। साथ ही इनसे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच करा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed