{"_id":"669be9da8784b08cc60f9f1e","slug":"sagar-news-the-sister-of-the-candidate-was-caught-giving-the-exam-in-his-place-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: परीक्षार्थी की जगह उसकी बहन परीक्षा देने पहुंची, कॉलेज प्रबंधन ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: परीक्षार्थी की जगह उसकी बहन परीक्षा देने पहुंची, कॉलेज प्रबंधन ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
Sat, 20 Jul 2024 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:16 PM IST
सार
छात्रा से पूछताछ करने पर पाया गया कि वह कथित रूप से अपनी गर्भवती बहन के नाम पर चकमा देकर परीक्षा देने परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई लड़की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर चर्चित मुन्ना भाई के किरदार के बाद सागर के आर्ट और कॉमर्स कॉलेज में मुन्नी बहन का भी किरदार सामने आया है। प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे की सख्ती के चलते राजस्थान की रहने वाली उक्त फर्जी परीक्षार्थी का यूएफएम केस बनाने के साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
सागर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में इन दिनों महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा चल रही है। शनिवार को सुबह 11 से 2 बजे की पाली में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पंजीकृत उक्त फर्जी छात्रा बीपीएड की परीक्षा देने पहुंची थी।
विज्ञापन
शनिवार को विज्ञान संकाय के नए भवन में राजस्थान की रहने वाली उक्त फर्जी परीक्षार्थी के पहुंचने पर गेट पर जांच कर रहे हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राणा कुंजर सिंह को परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र और उसकी भौतिक उपस्थिति में संदेह होने पर उससे परिचय पत्र मांगते हुए पूछताछ की, परंतु वह अपनी चालाकी से चकमा देकर परीक्षा हॉल के अंदर तक पहुंच गई। संदेह पुख्ता होने पर गेट पर जांच कर रहे डॉ. राणा कुंजर सिंह ने केंद्र अध्यक्ष डॉ. विनय शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्रा से पूछताछ करने पर पाया गया कि वह कथित रूप से अपनी गर्भवती बहन के नाम पर चकमा देकर परीक्षा देने परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गई थी। इस पर प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे के निर्देश पर थाना सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की बात मुन्नी बहन को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि इसी महाविद्यालय में पिछले दिनों बीएड की परीक्षा के दौरान बिहार की छात्रा को ब्लूटूथ और नकल की पर्ची के जखीरे के साथ पकड़ा गया था।
