{"_id":"66ac458e8cde9efacf078e37","slug":"sagar-news-teen-dies-due-to-electric-shock-in-rahli-nagar-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रहली नगर में किशोर की करंट लगने से मौत, पार्क में खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रहली नगर में किशोर की करंट लगने से मौत, पार्क में खेलते समय हुआ हादसा
Fri, 02 Aug 2024 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Aug 2024 08:04 AM IST
सार
ओज परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था जब यह हादसा हुआ। करंट लगने की सूचना परिजन को दी गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
किशोर ओज का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के रहली नगर में बनी कल्पधाम गोल्डन सिटी आवासीय कॉलोनी के पार्क में खेल रहे 17 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर परिवार के अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेलने गया था। साथ में खेल रहे बच्चों को भी नहीं पता कि करंट कैसे लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ओज पिता राहुल जैन 15 वर्ष बीती शाम परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेलने आवासीय कॉलोनी के पार्क में गया था। वहां वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिवार में सूचना दी और परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ओज अपने पिता स्व. राहुल जैन के दो पुत्रों में सबसे छोटा था। आजे की मौत की जानकारी लगते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। ओज नगर के प्रमुख व्यवसायियों में शामिल रहे स्व. महेश जैन का नाती व स्व. राहुल जैन का पुत्र, विपुल, विक्रांत जैन का भतीजा है, जोकि नगर के बड़े व्यवसायी हैं। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
