{"_id":"6608e7b43b0b0fc3640add48","slug":"sagar-news-stone-pelting-after-dispute-between-two-parties-over-playing-religious-song-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: धार्मिक गाना बजाने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: धार्मिक गाना बजाने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
Sun, 31 Mar 2024 11:39 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:39 AM IST
सार
घटना केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके की है। इस लेकर हिंदू संगठन और भाजपा से जुड़े लोगों के साथ नरयावली विधायक ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गाड़ियों में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के सदर इलाके में शनिवार देर रात्रि दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक ई रिक्शा चालक धार्मिक गाने बजाते हुए जा रहा था। इस दौरान उसे और उसके साथी को एक खास वर्ग के लोगों ने जमकर पीट दिया। साथ ही बीच बचाव के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला भी कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो वे मौके पर जमा हो गए। इससे हाल तनाव पूर्ण हो गए। गाली गलौज के बाद पथराव शुरू हो गया और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। बबाल रोकने के लिए सागर एसपी समेत बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर लोगों को खदेड़ा और हालात काबू में किए।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार यह घटना केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके के मुहाल 12 की है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हिंदू संगठन और भाजपा से जुड़े लोगों के साथ नरयावली विधायक केंट थाने पहुंचे और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मांगे नहीं मानने पर सदर इलाके में बंद का एलान किया गया है।
विज्ञापन
सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हालत पर नजर बनाए हुए है, इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस ने एफआईआर कर इस मामले में 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कैंट थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। बिना अनुमति किसी भी तरह की सभा का आयोजन करना, भीड़ एकत्रित करना, सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज डालना या किसी जगह लोगों को एकत्रित होने के लिए उकसाना गंभीर अपराध हैं। उक्त अपराध करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
