फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Roof of under construction house collapses three laborers buried under

Sagar News: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, तीन मजदूर दबे, दो को निकाला, वेदांती के पास हुआ हादसा

Sat, 23 Mar 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 09:45 PM IST
सार

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से तीन मजदूर दब गए। वहीं, दो मजदूरों को बाहर निकाला गया है। हादसा सागर जिले में वेदांती के पास हुआ है।

विज्ञापन
Sagar News Roof of under construction house collapses three laborers buried under
निर्माणाधीन मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पंतनगर में वेदांती के पास निर्माणाधीन एक मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान का काम कर रहे तीन मजूदर मलबे में दब गए। वहीं, आसपास खड़े कुछ मजूदर चपेट में आए। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने रेस्क्यू कर दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, एक मजदूर मलबे में दबा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वेदांती के पास कृष्ण कुमार मिश्रा के मकान की छत का निर्माण चल रहा था। छत ढलने के बाद काम पूरा कर मजूदर बाहर खड़े थे। कुछ मजदूर अंदर थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत धंस गई। दुर्घटना में निर्माणाधीन मकान के अंदर मौजूद तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से फंसे दो मजदूरों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी और मलबे में दबा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन




मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मकान का निर्माण चल रहा था। तभी छत गिर गया। दुर्घटना में मजदूर रोहन, अमित अहिरवार, गुलगुल, टीका अहिरवार और अभिषेक घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर लाखन आदिवासी निवासी नवलपुर भौहारा मलबे में दबा हुआ है। जिसकी पुलिस टीम सर्चिंग कर रही है। वेदांती के पास शनिवार को निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई का काम किया जा रहा था। सुबह से ही 22 मजूदर काम कर रहे थे। शाम को काम पूरा होने के बाद मशीन खोल रहे थे। तभी मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि काम पूरा होने के बाद मजदूर मकान से बाहर आ गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed