फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Residents submitted memorandum regarding shifting of liquor shop

Sagar News: शराब की दुकान शिफ्ट करने को लेकर रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन, अब तक यहां तीन लोगों की हत्या हो चुकी

Sat, 30 Mar 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 08:20 PM IST
सार

सागर जिले में तिली चौराहे पर स्थित शराब दुकान शिफ्ट करने को लेकर रहवासियों ने ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है, शराब दुकान की वजह से लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। अब तक यहां तीन लोगों की हत्याएं भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Sagar News Residents submitted memorandum regarding shifting of liquor shop
ज्ञापन सौंपते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर शहर के सबसे व्यस्त तिली चौराहा पर स्थित देशी अंग्रेजी शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर रहवासियों ने विधायक शैलेंद्र जैन को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान को हटाने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि शराब दुकान की वजह से छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। शराब दुकान के खुलने के बाद से अब तक यहां तीन हत्याएं भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बड़ी संख्या में रहवासी विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बताया कि तिली चौराहे पर जो शासकीय शराब दुकान संचालित हो रही है। इसी चौराहे के नजदीक शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला एवं देवी मंदिर, कैलाश धाम मंदिर के साथ इससे लगी हुई बहुत सी पॉश आवासीय कालोनियां हैं। मुख्य चौराहे पर शराब दुकान होने से स्कूल की छात्राओं, आवासीय कॉलोनी की महिलाओं को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शराब दुकान खोलने के बाद इस चौराहे पर लगभग तीन हत्याओं जैसे जघन्य अपराध हो चुके हैं। शराबियों द्वारा छेड़छाड़, लूटपाट एवं मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, जिस कारण यहां पर भय का माहौल बना रहता है। शाम के वक्त यहां से महिलाएं निकल तक नहीं पाती। सभी रहवासियों ने मांग किया कि शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जैन ने रहवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों से चर्चा करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंजीनियर प्रकाश चौबे, कैलाश चौरसिया, मनोज चौरसिया, सुनील भदौरिया, इंजी. विजय मिश्र, प्रदीप तिवारी, सुशील पांडे ढाना, किशन सेन, भगत सिंह ठाकुर सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed