फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Pickup riding miscreants robbed a couple riding a bike on Highway 44

Sagar News: हाईवे 44 पर दंपती से लूट, पिकअप सवार बदमाशों ने चलती बाइक में महिला के गले से झपटा सोने के हार

Tue, 23 Jul 2024 09:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Jul 2024 09:23 AM IST
सार

चलती बाइक पर अचानक हुई लूट की वारदात के बाइक सवार दंपती हादसे को शिकार हो गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। पीड़ित दंपती प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Sagar News: Pickup riding miscreants robbed a couple riding a bike on Highway 44
हादसे के बाद घायल दंपती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे 44 राजमार्ग पुल पर बाइक सवार दंपती के साथ पिकअप वाहन सवार बदमाशों ने लूट की। बदमाश दंपती से जेवरात लूट ले गए। इस दौरान बाइक सवार दंपती लुटेरों से बचने की हड़बड़ी में सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों के हाथ पैर में फैक्चर हुआ है। यहां से उन्हें सागर रेफर किया गया। पीड़ित दंपती ने घटना के बारे में सूआतला थाना जिला नरसिंहपुर को सूचना दी है।
विज्ञापन


घटना के पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के गोरझामर थानांतर्गत ग्राम नया नगर निवासी राजपाल राजपूत उम्र 25 साल, अपनी पत्नी आयुषी 23 साल को बाइक से ससुराल नरसिंहपुर जा रहे थे। तभी राजमार्ग पुल पर चलती बाइक के पीछे से आई एक पिकअप पर सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी आयुषी के दो सोने के हार और एक सोने की झुमकी झपटकर भाग गए। इस घटना के दौरान दोनों बाइक से नीचे गिर गए और उनके हाथ में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन


घायल राजपाल राजपूत ने बताया कि टाटा कंपनी की एक पिकअप वाहन था। उसमें पीला तिरपाल बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर सुआतला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रात 8 बजे दोनों दंपती देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed