{"_id":"669beca929da20d7e50463e7","slug":"sagar-news-person-dies-of-heart-attack-in-gt-express-train-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: जीटी एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत, चेन्नई से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: जीटी एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत, चेन्नई से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान हुआ हादसा
Sat, 20 Jul 2024 10:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:28 PM IST
सार
यात्रा के दौरान व्यक्ति की बीना रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना तुरंत ही स्टाफ तक पहुंची। जीआरपी व रेलवे अस्पताल से स्टाफ स्टेशन पहुंचा तब तक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बीना रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीना रेलवे जंक्शन से निकलने वाली जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में चेन्नई से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव को बॉक्स (ताबूत) में रखकर देर रात एसएलआर कोच से उसके घर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यात्री अरुण गिरी पिता दुराई स्वामी (62), ट्रेन नंबर 12615 जीटी एक्सप्रेस चैन्नई एग्मोर से नई दिल्ली की यात्रा दो अन्य लोगों के साथ कर रहा था, जिसकी बीना रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ देर में उसकी सांसें थम गईं। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। जिसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी व रेलवे अस्पताल से स्टाफ स्टेशन पहुंचा और यात्री की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव का सिविल अस्पताल में पीएम कराया।
विज्ञापन
अरुण के परिजन शव को घर ले जाने के लिए परेशान हो रहे थे, क्योंकि उनकी भाषा कोई समझ नहीं पा रहा था, न ही वह किसी की भाषा समझ पा रहे थे। तब रेलवे अधिकारियों को इस बारे में जानकारी लगी, तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी कराई और बॉक्स (ताबूत) में शव को रखवाकर देर रात ट्रेन नंबर 12616 जीटी एक्सप्रेस से चैन्नई एग्मोर भेजा गया। जहां से शव उसके घर अराकोनम जिला बेलूर तमिलनाडु भेजा गया है। बीना जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बताया कि यात्रा के दौरान एक यात्री की मौत हो गई थी। सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव को ट्रेन के एसएलआर कोच से उसके घर पर भेजा गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
