{"_id":"67824af254d68ba3040afaad","slug":"sagar-news-now-former-bjp-mla-harvansh-rathore-pet-crocodile-has-reached-forest-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: अब जंगल में पहुंच गए पूर्व BJP विधायक हरवंश राठौर के पालतू मगरमच्छ, टीम की सर्चिंग अभियान अभी भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: अब जंगल में पहुंच गए पूर्व BJP विधायक हरवंश राठौर के पालतू मगरमच्छ, टीम की सर्चिंग अभियान अभी भी जारी
Sat, 11 Jan 2025 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीजेपी के पूर्व विधायक के घर छापेमारी में मगरमच्छ मिले हैं। फिलहाल, वन विभाग ने इनको जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ का रेस्क्यू करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक हरवंश राठौर के बंगले से रेस्क्यू किए गए विशालकाय दो मगरमच्छ वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व टीम ने रिजर्व एरिया की बामनेर नदी में शुक्रवार देर रात छोड़ दिया। अमर उजाला को मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम बामनेर नदी में मगरमच्छों को छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान जहां से मगरमच्छों को रेस्क्यू किया गया था, उस कुंड में अधिक गहराई होने से उसमें से वन अमला दो मगरमच्छ पकड़ा। वन विभाग को अंदेशा है कि अभी इस जगह ओर भी मगरमच्छ हो सकते हैं, जिनका पता कुंड का पानी खाली होने पर चल सकेगा। शनिवार को फिर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मगरमच्छों को तलाशने पहुंची है। वन विभाग की टीम समाचार लिखे जाने तक बंगले के अंदर पहुंची है। लेकिन इस बंगले में मीडिया सहित अन्य किसी को जाने की मनाही है।
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही में सागर में बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश केशरवानी और पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 150 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। टीम को राठौर के भाई और परिजनों के यहां से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी मिली थी। छापे के दौरान, पूर्व विधायक के घर पर तीन मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उत्तर वन मंडल सागर और नौरादेही अभ्यारण्य की टीम ने मिलकर यह रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
पूर्व विधायक के बंगले से मगरमच्छों को रेस्क्यू करने की सूचना के बाद से ही उनके समर्थकों की भीड़ बंगले के बाहर जुटने लगी। वन विभाग की टीम दोपहर बाद यहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को बंगले के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी, लेकिन अंततः वन विभाग की टीम ने दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
फिलहाल वन विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, बंगले में बने पानी के कुंड में और भी मगरमच्छ हो सकते हैं। वन विभाग अब कुंड का पानी खाली करवा कर उनकी तलाश कर रहा है।
