{"_id":"6692798670033797fa03db6e","slug":"sagar-news-mass-marriage-conference-minister-prahlad-patel-says-if-fake-marriages-take-place-officials-respon-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: सामूहिक विवाह सम्मेलन, मंत्री पटेल बोले- फर्जी शादियां हुई तो अधिकारी जिम्मेदार, वेतन से करेंगे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: सामूहिक विवाह सम्मेलन, मंत्री पटेल बोले- फर्जी शादियां हुई तो अधिकारी जिम्मेदार, वेतन से करेंगे वसूली
Sat, 13 Jul 2024 08:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:49 PM IST
सार
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल रहली विधानसभा के हरदुआ ग्राम पंचायत में पहुंचकर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को विवाह सम्मेलन में पारदर्शिता रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
मंत्री प्रहलाद पटेल ने अधिकारियों को दी चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में अगले दो दिनों तक अलग-अलग विधानसभाओं में सामूहिक विवाह सम्मेलन होने हैं। इन कार्यक्रमों में फर्जी विवाह होने की खबरें भी सामने आती हैं। जिन पर रोक लगाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में पारदर्शिता नहीं रखी गई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
दरअसल, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल रहली विधानसभा के हरदुआ ग्राम पंचायत में पहुंचकर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने गोशाला स्थल का निरीक्षण भी किया था। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को विवाह सम्मेलन में पारदर्शिता रखने की हिदायत दी। मंत्री पटले ने कहा है कि अगर, सामूहिक विवाह समारोह में गलतियां होती हैं तो उसकी समस्त राशि अधिकारियों के वेतन से वसूली जाएगी।
विज्ञापन
